पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक पाटन द्वारा नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन पाटन स्थित विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, संभागीय संयोजक कर्मचारी फेडरेशन राजेश चटर्जी तथा उप प्रांताध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन सहित अनेक पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के अधिकारों, उनकी समस्याओं एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। सभी अतिथियों ने एकजुटता के साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान सेवा निवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई तथा उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नववर्ष में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।







