कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में मनाया  “छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस”


पाटन। कृष्ण किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में “छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस” का कार्यक्रम बड़े उत्साह उल्लास के साथ बनाया गया जिसकी शुरुआत हमारे विद्यालय के प्राचार्य एवं उपप्राचार्या एवं सभी शिक्षकों के द्वारा छत्तीसगढ़ माता की पूजा वंदन एवं दीप प्रज्वलित करके हुआ। छत्तीसगढ़ के इस 25वाँ स्थापना दिवस को रजत जयंती के रूप में धूमधाम से मनाया गया। तत्पश्चात हमारे विद्यालय की शिक्षक श्री देवेंद्र कुमार जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को बच्चों से सांझा किया गया एवं इस कड़ी में हमारी शिक्षिका का किरण वर्मा जी द्वारा हमारी अपनी भाषा बोली छत्तीसगढ़ी में सुंदर भाषण के माध्यम से बच्चों को हमारी संस्कृति को साझा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा नत्य एवं गायन का आनंद लिया गया, इसी कड़ी में बच्चों द्वारा भाषण में लोक परंपराओं के इतिहास को जानने और समझने का महत्व बताया। इस दिन पूरा विद्यालय परिसर जय जोहार, जय छत्तीसगढ़ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सामूहिक नृत्य किया।यह नृत्य आनंद विभोर कर देने वाला था। अंत में छत्तीसगढ़ के विभिन्न त्योहारों और परंपराओं को चित्रित करने वाली झांकी भी दिखाई गई। इस कार्यक्रम ने छात्रों छात्रों को छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और इतिहास को समझने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजन इस कार्यक्रम का समापन सफल रूप से हुआ तथा सभी ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति व सभ्यता को निकटता से जाना व समझा। इस अवसर पर हमारे विद्यालय के सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। सभी शिक्षक श्री मयंक कटकवार प्राचार्य जी उपप्राचार्या श्रीमती यामिनी साहू जी, जीना साहू, श्री सोनी, भूमिका वर्मा, किरण वर्मा, वंदना कुर्रे,प्रियंका वर्मा, मनीष वर्मा, इंदू देवांगन, उपासना देवांगन, सावित्री बघेल, मीना साहू, दीप्ति लहरी, राजेश्वरी, लक्ष्मी यादव, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र साहू, खुशब वर्मा, राजकुमार साहू, सर एवं साला परिवार उपस्थित रहे