नगरी/सिहावा,बेलरगांव। यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, बेलरगांव में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य के राजकीय गीत से हुई, जिसे विद्यार्थियों ने पूरे जोश और गर्व के साथ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना, इतिहास, संस्कृति और गौरव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों ने किसान और छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में सुंदर सज्जा की, तथा उनकी पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्ध परंपरा का सम्मान किया। विद्यालय परिसर “जय जोहार छत्तीसगढ़” के नारों से गूंज उठा।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की एकता, मेहनत, भाषा, और संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायक भाषण दिए, जिनमें राज्य की महानता और भविष्य के निर्माण का संदेश निहित था। कार्यक्रम के अंत में पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर श्री अमित चोपड़ा एवं श्री दिव्यांश चोपड़ा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि —
“यह देखकर गर्व होता है कि हमारे विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी अपने राज्य की संस्कृति और मूल्यों को इतने सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ केवल एक प्रदेश नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक है।”







