छत्तीसगढ़ गड़रिया महासभा का सम्मेलन रायपुर मे मुख्यमंत्री होगे शामिल पंडरिया क्षेत्र से सैकड़ों लोग होगे शामिल

पंडरिया।छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज महासभा पंजीयन क्र.4219 का वार्षिक सम्मेलन दिनांक 19 मार्च को बलबीर सिंग जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर मे आयोजित की गई है।जिसमे ब्लाक सहित जिले के सामाजिक लोग इसमें शामिल होंगे। इस सम्मेलन मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगे।सम्मेलन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मिलन धनकर होगे। इस सम्मेलन मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ( कृषि, पंचायत एवं पशुपालन विभाग ) , शिव डहरिया (श्रम ,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग), अमरजीत भगत ( खाद्य और संस्कृति विभाग), गिरीश देवागन (अध्यक्ष खनिज विकास निगम), विकास उपाध्याय (संसदीय सचिव), विनोद सेवन लाल चंद्राकर (संसदीय सचिव), सत्यनारायण शर्मा(विधायक रायपुर ग्रामीण), धनेंद्र साहू (विधायक अभनपुर) एवं महापौर एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम होंगे।इसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओ के माध्यम से व्यापक रूप से तैयारी चल रही है,ताकि उक्त कार्यक्रम को समाज हित मे सफल बनाया जा सके।कबीरधाम जिले से महासभा प्रतिनिधि रामू राम सप्रे द्वारा समस्त स्वजातियो से अधिकाधिक संख्या मे शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।सम्मेलन मे सास्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गड़रिया समाज के व्यक्तियों को, जो विभिन्न क्षेत्रों मे विशेष कार्य किए हैं, उनको सम्मानित किया जाएगा।