छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प बजट समावेशी  विकास की दिशा में एक मजबूत कदम : प्रमोद जैन

पाटन।भाजपा नेता प्रमोद जैन ने कहा कज छत्ती.सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट राज्य के समग्र,संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस बजट में समाज के हर वर्ग—किसान,युवा,महिला और दूरस्थ अंचलों की जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से बेटियों के सशक्तिकरण हेतु 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा एक दूरदर्शी और सराहनीय पहल है, जो शिक्षा,आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा भी अत्यंत महत्वपूर्ण है,जिससे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर,औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर दिया गया जोर राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देगा। कुल मिलाकर यह बजट विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में आशाजनक है।