रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 IAS-IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं।

सबसे बड़ा असर जिलों में दिखा है। गरियाबंद, कबीरधाम, मुंगेली, कांकेर, सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।

1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

वहीं भुवनेश यादव को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का भी प्रभार दिया गया है।









