पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने समस्त क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया।

अपने संदेश में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके ऐतिहासिक निर्णय का ही सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अटल जी के इस अविस्मरणीय योगदान को सदैव अत्यंत आदर और कृतज्ञता के साथ याद रखेगी।

श्रीमती नायक ने छत्तीसगढ़ की विशिष्टता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारा प्रदेश अपनी समृद्ध लोकसंस्कृति, महान परंपराओं, असीम प्राकृतिक संपदा और यहां के मेहनतकश व सीधे-सरल लोगों के कारण पूरे देश में एक अलग और विशिष्ट पहचान रखता है।

उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल एक उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हम सभी के लिए प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जनकल्याण और खुशहाली के लिए नए संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।
संदेश के अंत में श्रीमती कीर्ति नायक ने एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी।






