26 जुलाई को झेरिया यादव भवन अखरा में होगी छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की बैठक एवं सम्मान समारोह

पाटन।छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, पाटन परिक्षेत्र द्वारा रविवार 26 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे झेरिया यादव भवन, अखरा (पाटन) में पदाधिकारियों की बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पाटन परिक्षेत्र के सभी पाली अध्यक्षों, ग्रामीण पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।

आयोजकों के अनुसार बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने तथा समाज के सक्रिय पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रराम यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सेलाना यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष मूरत यादव, दुर्ग जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गायत्री यादव तथा जिला उपाध्यक्ष सती यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

पाटन परिक्षेत्र अध्यक्ष नेहरूलाल यादव एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधेलाल यादव ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।