रायपुर:
विवादित बयान देने के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने आज देवेंद्र नगर, रायपुर थाने पहुँचकर गिरफ्तारी दी है। देवेंद्र नगर थाने के सामने उनके समर्थकों का हुजूम लगा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने विवादित बयान दिया था, जिसके बाद 12 राज्यों में उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस ने अमित बघेल पर पांच हजार का इनाम रखा था।







