अहिवारा। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना अहिवारा द्वारा नगर में 22 सितंबर को हमर पोरा रैली निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी को अंतिम रूप देने आज कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। जानकारी के मुताबिक रैली नंदिनी टाउनशिप आटा चक्की के पास से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के द्वारा निकाली जा रही इस रैली का मुख्य आकर्षण बस्तरिया मांदरी नृत्य, राउत नाचा, पंथी नृत्य, अखाड़ा प्रदर्शन, सुआ नृत्य ,नवदुर्गा नृत्य रहेगी। इसके अलावा विशेष मंचीय कार्यक्रम घर कहां है का भी मंचन किया जाएगा। अहिवारा नगर पालिका के पास मंचीय कार्यक्रम होगी।

- September 21, 2024
अहिवारा में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा 22 सितम्बर को नगर में निकाली जाएगी हमर पोरा रैली, तैयारी पूरी, रैली में दिखेगी छग संस्कृति की झलक
- by Balram Yadu