ग्राम उफरा में सम्पन्न हुई छ.ग.मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की बैठक
आगामी 5 फरवरी को होगा धमधा राज अधिवेशन कार्यक्रम
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

बेरला /भिंभौरी । छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज की आवश्यक बैठक बीते सोमवार को ग्राम उफरा में सम्पन्न हुई । जहाँ पर विशेष रूप से आगामी दिनांक 5 फ़रवरी 2023 को होने वाले राज अधिवेशन कार्यक्रम जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे जिसकी तैयारियों को लेकर तमाम तरह की चर्चा कार्यकारिणी सदस्यों,समाज के विभिन्न पदाधिकारीयों एवं ग्राम उफरा के स्वजातीय बंधुओं के मध्य की गयी । वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के अंतर्गत सभा स्थल का नाम स्व. निरंजन सिंह परगनिहा एवं स्व.यशोदा बाई परगनिहा के नाम पर रखा जाएगा जबकि प्रवेश द्वार का नामकरण स्व. भूषण लाल परगनिहा स्मृति पर अंकित होगा । भोजनालय कक्ष का नामकरण स्व. दाऊ चोवा लाल परगनिहा जी के नाम पर होगा । सुखदेव वर्मा जी कलश यात्रा के मुख्य प्रभारी होंगे कलश यात्रा में राम धुनी सहित अन्य सहयोग हेतु रामखिलावन परगनिहा, मनहरण मढ़रिया, शत्रुहन वर्मा, विद्या वर्मा, चम्पा वर्मा आदि को नियुक्त किया गया है । अश्वनी वर्मा एवं देवेंद्र परगनिहा भोजनालय प्रभारी होंगे । राज अधिवेशन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा । कलश यात्रा का कार्यक्रम प्रातः काल 8 बजे से प्रारम्भ होगा जिसके समापन के पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान सहित विभिन्न मंचीय गतिविधियां प्रारम्भ की जाएगी । बीते सोमवार को हुए उक्त बैठक में चंद्रशेखर परगनिहा राजप्रधान धमधा राज, उपराजप्रधान शिवा चन्द्रवंशी, कोषाध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,सचिव कमलेश वर्मा, युवाअध्यक्ष प्रहलाद वर्मा,ग्राम पंचायत उफरा सरपंच रामखिलावन परगनिहा, गुधेली परिक्षेत्र क्षेत्रप्रधान दीपक वर्मा, हेमंत वर्मा, राम हृदय वर्मा, विष्णु वर्मा, सुखदेव वर्मा, रेवा राम वर्मा, संजय परगनिहा,नारद वर्मा एवं विकास कश्यप,आदि उपस्थित रहें ।