दिनांक-22.03.2025, दिन- शनिवार, समय – सुबह 11 बजे से 05 बजे तक कार्यक्रम स्थल – स्वामी आत्मानंद ऑडीटोरियम पाटन में संपन्न हुआ।
अत्यंत हर्ष के साथ युवा-बालिका एवं महिला कार्यकारिणी द्वारा होली मिलन व नगरीय निकाय तथा पंचायती राज में नव-निर्वाचित जन -प्रतिनिधी सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम का शुरुआत समाज के पुरोधा महान पुरुषों की तस्वीरो पर माल्यार्पण कर, राजकीय गीत और समाजिक गौरव गीत से हुई।

इस दौरान मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक पाटन), विशेष अतिथि विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा),जितेन्द्र वर्मा (संरक्षण मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज), युगल आडिल (राजप्रधान – मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज), श्रीमती सरिता बघेल (केन्द्रीय महिला अध्यक्ष मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज), चंद्रकांत वर्मा (केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज) की मुख्य रूप से उपस्थित रही।
इस दौरान सांसद विजय बघेल ने समाज को एकजूट रहने का संदेश दिया, वही पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल जी ने युवा और बालिका समूह को आगे बढ़ाने की प्रेरणा व समाज के बारे में जागरूक-समाज में अच्छे कार्य करने व आपसी सहयोग करने का निर्देश दिये। राज प्रधान युगल आडिल जी ने सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान भूपेश बघेल के कर कमलों के माध्यम से किया और समाज में एकता का संदेश दिया कि राजनीति में कोई भी क्षेत्र में रहे समाज में एकता और विश्वास के साथ खड़े हो जाएं यही प्रेरणा युवाओं, महिलाओं और बालिकाओं को दिया जो आगे चलकर एक अच्छा समाजिक कार्यकर्ता व सामाजिक नियमों का सही तरीके से पालन करेंगे और समाज का विकास करेंगे, जरुरत पड़ने पर समाज के सभी लोगों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए एकजूट होने का आह्वान किया। साथ ही समाज में जो भी व्यक्ति अपनी जगह पर काबिल हैं उच्च पैमाने पर स्थित है उन्हें रोजगार के क्षेत्र में या अन्य क्षेत्रों में समाज के जरुरतमंद लोगों व युवाओं का यथा संभव सहयोग करने का आग्रह किया।
आयोजन में। युवा अध्यक्ष राकेश आडिल, युवा उपाध्यक्ष जितेश वर्मा उपाध्यक्ष विपिन बंछोर, सचिव योगांत वर्मा, सह-सचिव रिंकू वर्मा, कोषाध्यक्ष कोमल वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, टोकेंद्र वर्मा, योगा एवं खेल प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा, भास्कर वर्मा, यमन वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा,संदीप वर्मा, खिलेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, भूपत वर्मा, मुकेश वर्मा, काजल वर्मा, पल्लवी वर्मा, ज्योति वर्मा, संगम वर्मा, कामिनी वर्मा, रोशनी वर्मा समस्त युवा , महिला एवं बालिका समूह तथा कार्यकारिणी पाटन राज का अहम योगदान रहा।




