तिल्दा। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की पहल पर छत्तीसगढ़ पिछड़ा समाज के सामाजिक सरोकार की संस्था बढ़व संगवारी के द्वारा तिल्दाराज के शासकीय हाई स्कूल जरौदा विकासखंड धरसीवां में कैरियर काउंसलिंग (नि:शुल्क) का आयोजन किया गया । कैरियर काउंसलिंग के प्रथम चरण में शिव कुमार वर्मा , सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक के द्वारा बच्चों का साइकोमेट्री टेस्ट (स्वरुचि की जानकारी) किया गया और टेस्ट के बाद प्राप्त परिणाम के आधार पर बच्चों को उनके रुचि के क्षेत्र व संबंधित रुचि के आधार पर कैरियर के चयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया ।



संस्था की रामेश्वरी परगनिहा के द्वारा बढ़व संगवारी संस्था के विषय में बच्चों को जानकारी दिया गया कि पिछड़े वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चें जो पढाई में अच्छे हो और आर्थिक कमजोरी के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हो ऐसे बच्चों को संस्था के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है और उनकी अभिरुचि के अनुसार उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनकी शिक्षा हेतु पूरा खर्च उठाती है।
साथ ही किशोर-किशोरी के स्वास्थ्य एवं आहार प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। यह संस्था अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्याथियों को काउंसलिंग के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक डॉ राधेश्याम बघेल ने भारत के संविधान एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला । छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय युवा उपाध्यक्ष व शिक्षक लोकेश कुमार वर्मा ने अभिभावकों एवं शिक्षकों को बच्चों की अभिरुचि अनुसार कैरियर विकास हेतु समुचित जानकारियां उपलब्ध कराते हुए स्मार्ट अध्धयन के तकनीकों की जानकारी प्रदान की।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय सदस्य व प्रधानपाठक राजेंद्र कुमार वर्मा ने इस काउंसलिंग कार्यशाला को बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण बताया।इस अवसर पर शाला प्राचार्य एमेलड़ा टोप्पो, संकुल समन्वयक प्रदीप एक्का एवं शाला के शिक्षिकाओ का विशेष सहयोग रहा ।
तिल्दराज के राजप्रधान ठाकुरराम वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज अपने सामाजिक सरोकार के तहत शिक्षा के क्ष्रेत्र में बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में हाई व हायर सेकेंडरी के बच्चों को अपने रूचि के अनुसार विषय व कैरियर चयन के लिए सामाजिक शिक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।






