छ.ग. न्याय यात्रा लोगों की आवाज बनेगी — केशव बंटी हरमुखअन्याय के खिलाफ निरंतर जारी रहेगा पद यात्रा

अंडा। छग प्रदेश में भाजपा सरकार की बेलगाम व्यवस्था और चारों तरफ मची लूट, हत्या, भ्रष्टाचार, बलात्कार के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा गिरौदपुरी से रायपुर तक निकाली जा रही जिसमें प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल के केशव बंटी हरमुख इस यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस न्याय यात्रा को ऐतिहासिक यात्रा बताते हुए कहा कि निश्चित ही यात्रा लोगों की आवाज बनेगी। यह सड़क से लेकर सदन तक पहुंचने का माध्यम है।

भाजपा की साय सरकार हर क्षेत्र में फेल हो रही है। उनसे शासन नहीं संभल रहा है। मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है।  हरमुख ने आगे कहा की आज़ प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाएं वि रोकने में डबल इंजन की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो गई है। उल्लेख हो की छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, लूट, हत्या, चाकूबाजी, डकैती, गोली बारी, आदिवासियों के फर्जी मुठभेड़, बलौदाबाजार आगजनी, निर्देशों को फंसाना, कवर्धा में आगजनी और पुलिस पिटाई से मौत, रेत के अवैध कारोबार, आनलाइन जुआ, शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आगाज गिरौदपुरी के पावन धाम से किया गया, जो कि 27 सितंबर से शुरू होकर आज 2 अक्टूबर को रायपुर में समाप्त होगी।

बंटी हरमुख ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के आदेशानुसार वे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के साथियों के साथ न्याय यात्रा के शुभांरभ से अंतिम दिन तक इस यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश की राजधानी में मुख्यमंत्री निवास के पास चाकूबाजी हो के हत्या हो रही है, गृहमंत्री के क्षेत्र में सर्वाधिक अपराध हो रहे हैं, राजधानी नशे का गढ़ बन चुकी है, महिलाओं, नाबालिग बालिकाओं के साथ लगातार अनाचार हो रहा है, निर्दोषों को विपक्षी पार्टी के लोगों के खिलाफ टारगेट करके एफआईआर की जा रही है।