पाटन। कोटा, राजस्थान में आयोजित अस्मिता वेस्ट ज़ोन वूमेन वेटलिफ्टिंग लीग 2025 में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी रेशम साहू ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 45 किग्रा स्नैच और 61 किग्रा क्लीन एंड जर्क सहित कुल 107 किग्रा वजन उठाकर प्रतियोगिता के प्रथम दिन छत्तीसगढ़ के लिए रजत पदक हासिल किया।
रेशम साहू यह उपलब्धि अपने कोच आदित्य सिन्हा के मार्गदर्शन में प्राप्त की।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।








