अंतरराष्ट्रीय विंटर यूथ गेम्स 2025 में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
ऐज ग्रुप 19+ में
अभिषेक नायडू , बी.एस.सी. योग चतुर्थ सेमेस्टर, तथा
हीरा सार्वा , बी.ए. योग तृतीय सेमेस्टर,
दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए

गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ी श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं।
इसी विश्वविद्यालय की छात्रा
मेघा अमरनाथ पटेल , एम.ए. योग (पासआउट 2025 , ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
एज ग्रुप 12 से 15 वर्षवर्ग में
ईशान कुमार तिवारी ,कक्षा 7वीं (बी), पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1, रायपुर (द्वितीय पाली) के छात्र, ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं अक्ष पाण्डे , कक्षा 7वीं, रायगढ़ , ने भी उत्कृष्ट योग प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपने क्षेत्र और विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन श्रीमती ज्योति कुंभारे एवं डॉ. भीष्म कुमार साहू ने गाइड के रूप में किया। उनके कुशल निर्देशन, निरंतर अभ्यास एवं प्रेरणा से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर विश्वविद्यालय, विद्यालय, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।






