छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के कार्यकारिणी की सूची जारी,पदाधिकारियों की हुई बैठक


पंडरिया।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के अनुशंसा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर की सहमती से जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के द्वारा जारी सूची पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया ब्लॉक पदाधिकारियों की कार्यकारिणी जारी किया गया है।गुरुवार को ब्लाक में नव नियूक्त पदाधिकारियों की बैठक ली गई।बैठक मेम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कहा कि ब्लॉक संगठन के सभी पदाधिकारीगण कांग्रेस पार्टी को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में अपना योगदान देंगे और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा के अनुरूप कार्य कर आम जनता तक पहुंचकर कार्य करेंगे।
साथ ही श्री साहू ने ब्लॉक पदाधिकारीओ का लिस्ट जारी होते ही बैठक लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया।
औऱ क्षेत्रीय मुद्दा,जनहीत की मुद्दा को लेकर पंडरिया गाँधी चौक मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 14 मार्च दिन शनिवार को पंडरिया गांधी चौक मे 1 बजे रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।
5 मार्च को कार्यकारणी जारी हुआ औऱ 5 मार्च को हीं ब्लाक अध्यक्ष द्वारा मीटिंग लिया गया।
पंडरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेंकोषाध्यक्षश्री जुगल किशोर पांडे, उपाध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, बाबूलाल साहू, साधु कोठारी, नंदकुमार चन्द्रवंशी, खोवाराम भास्कर, पंचराम पटेल,महामंत्री लक्ष्मीनारायण साहू, राजकुमार अनंत, संजू तिवारी, शैलेन्द्र गुप्ता,परस पडवार, राकेश चन्द्राकर, शिव गायकवाड़, शिवकुमार मरावी,
सचिव सलीम खान, कामता ध्रुव, सूर्या ठाकुर, रवि चन्द्राकर, तिरिथ साकत,गौतम जायसवाल, रामकुमार साहू, रोहित चन्द्राकर,भरत यादव, विनेन्द्र कुमार अनंत,कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा, विद्या साहू, अंजू वर्मा,संध्या ध्रुव,धानवाई निर्मलकर, सरिता यादव को नियुक्त किया गया है।