राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत, एक्सपोजर भ्रमण के लिए चयनित बच्चों को छत्तीसगढ विज्ञान केंद्र दिखाया गया

पंडरिया।राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विगत दिवस एक्सपोजर भ्रमण के लिए चयनित बच्चों को छत्तीसगढ विज्ञान केंद्र दिखाया गया। जिससे बच्चे खेल-खेल में विज्ञान को समझने के साथ-साथ वही परीक्षण भी कर सके।विज्ञान के बारे में रुचि जागृत हो व यहां से प्राप्त जानकारियों से वो अपने स्तर से नित्य नई-नई खोज करते रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र गुप्ता एवं विनोद श्रीवास्तव जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कबीरधाम के मार्गदर्शन में बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम कराया जा रहा है l उक्त राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर भ्रमण के लिए विकासखंड बोड़ला एवम पंडरिया के बच्चो को महेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र रायपुर के लिय रवाना किया गया।

एक्सपोजर में एपीसी संतोष कुमार साहू, राकेश चंद्रवंशी ए पी सी , सीआरसी जोशी , हठीले बीआरसी ऑफिस से नीलम साहू ,संतोष ठाकुर, बी आर चंद्रवंशी, शिक्षिका अनिता,लक्ष्मी पाण्डेय एवम पंडरिया ब्लॉक से भी विनोद गोस्वामी बी आर पी, उत्तम लायल, कन्हैया चंद्राकर,हमीद उल्लाह खान सीआरसी, दूजराम, गिरधर साहू, नवीन देवांगन, लक्ष्मी धुर्वे, ममता श्रीवास, जुगल चंद्राकर शिक्षक-शिक्षिका भी बच्चों के साथ सम्मिलित थे।
सभी बच्चों ने विज्ञान केन्द्र में सर्वप्रथम तारामंडल को चलचित्र के माध्यम से देखे व समझे।तत्पश्चात एक-एक करके जल के मूल्यवान संपदा पर प्रदर्शनी, ग्रहों के महत्व, छत्तीसगढ के संसाधन, ऊर्जा उपभोग की मदद,कुटुमसर गुफा,अनंत कुंवा, रिंग का भ्रम,थाली का सिर, जादुई पानी का नल, तैरती गेंद, दर्पण भूलभुलैया आदि प्रदर्शनी को प्रयोग करके देखे और नोट्स भी बनाए।भ्रमण पश्चात बच्चों ने बताया कि छत्तीसगढ विज्ञान केन्द्र सचमुच में ही बच्चों के खेल-खेल में विज्ञान को समझाने और उनसे जोड़ने का बहुत ही जीवंत प्रयोगशाला है हमें इसी तरह होनहार बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों को दिखाते रहना चाहिए। जिससे बच्चों की रूचि पढ़ाई में लगे रहे व हमेशा अव्वल आने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें।