खेलो इंडिया बीच गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शनः मल्लखंभ पुरुष टीम ने जीता रजत, महिला टीम ने हासिल किया कांस्य पदक ,मल्लखंभ पुरुष टीम ने जीता रजत

बिलासपुर। केंद्र शासित प्रदेश दीव में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ टीम ने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए पुरुष टीम ने टीम चैंपियनशिप में 121.90 अंक के साथ रजत पदक, जबकि महिला टीम ने 77.60 अंक अर्जित कर कास्य पदक अपने नाम किया। इसी के साथ पिरामिड प्रतियोगिता में भी महिला वर्ग ने कास्य पदक छत्तीसगढ़ को दिया है। अर्थात् 6 रजत, 12 कास्य, कुल 18 पदक छत्तीसगढ़ के झोली में आया है।

शामिल हुए खिलाड़ियों और अधिकारियों के नाम
महिला खिलाड़ी दल में दुर्गेश्वरी कुमेटी, हिमांशी उसेन्डी, सरिता पोयम, अनिता गोटा, रोशनी धीवर किरन यादव शामिल हुए। वहीं पुरुष खिलाड़ी दल राजेश कोर्राम, मानू धुरूव, राजेश सलाम, राकेश वरदा, अतीफ रजा खान, यशपाल बरेठ शामिल हुए। ये सभी खिलाड़ी बिलासपुर, जांजगीर और नारायणपुर जिले से हैं। इसी प्रकार अधिकारी वर्ग में प्रेमचंद शुक्ला, डॉ. राजकुमार शर्मा हैं।

छत्तीसगढ़ का नाम बरकरार रखने में कामयाब रही
आपको बता दें कि, गत दो वर्षों से छत्तीसगढ़ की
मल्लखंभ टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बीच
गेम्स में दोनों वर्गों में विजेता रही है और छत्तीसगढ़ का नाम
राष्ट्रीय पटल अंकित करा दिया। आशानुरूप इस बार भी
छत्तीसगढ़ की मल्लखंभ टीम रजत, कास्य पदक जीतकर
वापस आ रही है और छत्तीसगढ़ का नाम बरकरार रखने में
कामयाब रही।

मंत्री और अधिकारीयों ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ मल्लखंभ टीम को शानदार जीत के लिए
केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू,
खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अरूण साव, सुशांत शुक्ला,
विधायक बेलतरा क्षेत्र, खेल संचालक तनुजा सलाम और
खेल अधिकारी गण के साथ अनिल टाह, संरक्षक
मलखंभ संघ, डॉ. राज कुमार शर्मा, महासचिव, विरेन्द्र
तिवारी, बिसन कसेर, उपाध्यक्ष द्वय, अनिल सिंह,
कोषाध्यक्ष, डॉ. प्रमोद यादव, मिलीन्द भानदेव, विशाल
दुबे, पुष्कर दिनकर, मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर
कुमार वैष्णव, राजा सरकार आदि पदाधिकारियों ने
शुभकामनाएं और बधाई दिया है। उक्त जानकारी
छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी
है।