जामगांव आर में बिजली विभाग द्वारा मनाया गया छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव…30 जागरूक उपभोक्ताओं का किया गया सम्मान

पाटन।विद्युत वितरण केंद्र जामगाँव आर में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के द्वारा वितरण केंद्र स्तर का समारोह का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि  लालेश्वर साहू, अध्यक्ष  रूपेंद्र शुक्ला, सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव आर, विशेष अतिथि के रूप में  रवि सिन्हा, सभापति जनपद, रामकुमार चंद्राकर, जनपद सदस्य, अमित अग्रवाल, कविता साहू, देविकी निषाद, एमन भेष आठे, माधुरी निषाद, राजेश बंछोर सरपंच , भगवान सिँह चंद्राकर,नरेश केला, कन्हैया साहू, जय चंद्राकर, किशोर साहू, एवं पूर्णनेंद्र सिन्हा के विशिष्ट अतिथियों मे संपन्न हुआ |

इस अवसर में वितरण केंद्र के विद्युत उपभोक्ताऒ, जो पिछले दो वर्ष में लगातार विद्युत बिल का भुगतान करते आए हैं,उनमें से बीपीएल घरेलू गैर घरेलू कृषि पंप वाले 30 उपभोक्ताओं को तथा सोलर कनेक्शन लेने वाले प्रथम पांच उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं सेवानिवृत कर्मचारी द्वय  खेम लाल यादव एवं,भागवत प्रसाद देशमुख, को श्रीफल, शाल व पौधा देकर सम्मानित किया गया |

इस कार्यक्रम में ग्राम जामगांव आर एवं आसपास के ग्रामों के विद्युत उपभोक्ता एवं ग्रामवासी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड उप संभाग सेलूद के सहायक अभियंता भूपेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ अभियंता सेलूद हेमंत देशमुख , कनिष्ठ अभियंता जामगांव आर श्रीमती रिचा साहू एवं वितरण केंद्र जामगांव आर के विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे|