छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी पाटन का संभाग स्तरीय रजत जयंती महोत्सव संपन्न, 25 साल में हुई विकास की गाथा बताई

पाटन।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी पाटन द्वारा संभाग स्तरीय रजत जयंती महोत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक थी।
जिला पंचायत दुर्ग के सभापति नीलम चंद्राकर ने  कार्यक्रम की  अध्यक्षता की।
विशेष अतिथि के रूप में  सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक एवं राजेश चंद्राकर , जनपद सदस्य कुसुम लता आदिल उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत के बाद कार्यपालन अभियंता बी. पी. दीपक ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जानकारी विस्तार से दी। इसके अलावा उन्होंने पीएम सूर्य घर के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। आभार व्यक्त कनिष्ठ अभियंता राजेश साहू ने किया।  इस अवसर पर जामगांव टी, अमलेश्वर, रानीतराई एवं पाटन विद्युत वितरण केंद्र के बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बिजली बचत एवं अक्षय ऊर्जा के महत्व पर जानकारी दी गई और लोगों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
रजत जयंती महोत्सव के तहत बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं ऊर्जा विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बिजली एवं ऊर्जा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी का संचालन कनिष्ठ अभियंता स्वाती गौतम ने की। श्रेष्ठ उपभोक्ताओं सहित बिजली विभाग से गत वर्ष में हुए सेवा निवृत कर्मचारियों एक सम्मान भी किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप कार्यपालन अभियंता बी. पी. दीपक, सहायक अभियंता कमलेश साहू, धर्मेंद्र देवांगन, उग्र सेन डहरिया, कनिष्ठ अभियंता राजेश साहू, स्वाति गौतम, लोचन सिंह ध्रुव, कुणाल भाले, श्रीकांत देवांगन, लक्ष्मी देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं उपभोक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करना एवं उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।