भिलाई-3। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम औंधी (भिलाई-3) में 1 नवंबर 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव स्थापना दिवस एवं मंडाई मेला समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह समारोह लगातार 26वें वर्ष मनाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से ग्राम औंधी में लगातार राज्योत्सव स्थापना दिवस मनाने की परंपरा कायम है।

दिनभर होंगे विविध कार्यक्रम, रात में नाचा की प्रस्तुति
आयोजन के तहत सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकालकर गांव का भ्रमण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे गांव के समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 2 बजे से महिलाओं एवं बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम 6 बजे से छात्र-छात्राओं द्वारा रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति दी जाएगी।
रात्रि 8 बजे अतिथियों का आगमन, उद्बोधन, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसके बाद रात 10 बजे से छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध नव किरण लोक कला नाचा पार्टी, भंडारपुर (डोंगरगढ़), जिला राजनांदगांव द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक श्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। वहीं, श्री चैतन्य बघेल एवं समाजसेवी को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ओएसडी एवं पाटन विधानसभा प्रभारी श्री आशीष वर्मा करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य दुर्ग श्री देवेंद्र चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के अध्यक्ष श्री मोहन साहू, छाया जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दुर्ग सुश्री संतोषी तिवारी, ग्राम पंचायत औंधी के सरपंच श्री परदेशी राम देशलहरे एवं उपसरपंच श्री दीपक चंद्राकर शामिल रहेंगे।
आयोजन समिति ने की सहभागिता की अपील
यह आयोजन बहुउद्देशीय आयोजन समिति, ग्राम पंचायत औंधी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक रविशंकर वर्मा एवं अध्यक्ष गजाधर प्रसाद वर्मा ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर राज्योत्सव एवं मंडाई मेले की परंपरा को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ाने की अपील की है।






