पाटन नगर पंचायत में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, सांसद विजय बघेल भी हुए शामिल


पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाटन में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के बाजू में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर विधिवत पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया और छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए राज्य स्थापना दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र वर्मा  सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, गौरवशाली इतिहास और विकास के संकल्प को याद किया। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर पाटन में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, बाबा वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपासना चंद्राकार, नेहा वर्मा, यूनिका वर्मा, प्रकाश बिजौरा, सविता धुरंधर, , आदित्य, सागर सोनी,हेमलता पटेल, किरण बंछोर, दामोदर चक्रधारी, मिलन देवांगन, हरप्रसाद आदिल, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, राजेश चन्द्राकर, नागेन्द्र कश्यप, देवेंद्र ठाकुर, केवल देवांगन, योगेश सोनी, अभिषेक बिजौरा, सीएमओ हेमंत वर्मा , अवधेश ठाकुर, जितेंद्र निर्मलकर सहित अन्य मौजूद रहे।