दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव 31मार्च से 2 अप्रेल तक ग्राम निकुम में रखा गया है जिसकी बैठक का आयोजन ग्राम निकुम में जनपद सदस्य रूपेश देशमुख के निवास पर किया गया।

नाचा महोत्सव के आयोजन के संबंध में प्रदेश नाचा संघ द्वारा एवं ग्रामीणों के बीच चर्चा में ऐतिहासिक नाचा महोत्सव दुसरी बार छत्तीसगढ़ में आयोजन हो रहा है और सौभाग्य की बात है कि वह आयोजन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा ग्राम निकुम में आयोजन होना सुनिश्चित हुआ नाचा के जनक स्वर्गी दाऊ रामचंद्र देशमुख छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय नाचा महोत्सव नाचा महोत्सव का आयोजन जनपद सदस्य रूपेश देशमुख प्रदेश नाचा संघ के समक्ष तय किया गया कि छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक कार्यक्रम है और छत्तीसगढ़ के दुर्ग विधानसभा के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किए जाने को आग्रह कर दिनांक 31मार्च से 2अप्रेल 2023 को आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है।


बैठक के दौरान प्रदेश का संघ के अध्यक्ष रंजीत चक्रधारी हरभजन श्रीवास बावनबिर यदु सहित सभी पदाधिकारी एवं जनपद सदस्य रूपेश देशमुख चुरामनलाल पटेल हेमराज साहू मनीष बेलचंदन बलराम देशलहरा निरंजन नागवंशी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।






