राकेश सोनकर

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा संचालित सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक जय हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2023 को प्रथम सीएम ट्रॉफी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में जय हनुमान व्यायाम शाला कुम्हारी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित किया गया । पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि प्रदेश में इस प्रकार की खुली प्रतियोगिता बहुत कम होती है उसमें भी विशेषकर निजी फेडरेशन द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर बहुत ही सीमित होता है चूंकि हमारा उद्देश्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की परिकल्पना खेलबो, जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ पर आधारित है जिसमें प्रतिभागियों को ही नहीं वरन् युवा तथा आमजन को स्वस्थ रहने के साथ ही अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और राष्ट्र का नाम ऊंचाइयों पर ले जाना है ।

व्यायामशाला की व्यवस्था और आधुनिक खेल सामग्रियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे विचार से पूरे भारत में शासन द्वारा संचालित अत्याधुनिक सर्व सुविधाओं से युक्त एयर कंडीशंड व्यायामशाला बहुत कम ही गिने-चुने होंगे जिसमें कुम्हारी जय हनुमान व्यायाम शाला प्रथम स्थान पर है। यहां पर सभी प्रकार के व्यायाम के अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निर्धन युवा खेल प्रतिभाओं को व्यायामशाला की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । विगत 6 माह में ही व्यायामशाला के होनहार युवाओं ने प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित राष्ट्रीय शारीरिक सौष्ठव प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक प्राप्त किया है साथ ही अब राष्ट्रीय स्तर के अन्य प्रतियोगिताओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं ।

कुम्हारी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत तीव्रता से अपनी पहचान बनाते जय हनुमान व्यायाम शाला द्वारा युवाओं के साथ ही महिला युवा खिलाड़ियों को भी आकर्षित किया है और उनमें खेल भावना को विकसित करने के लिए तथा प्रेरित करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इसी प्रकार दिव्यांग खिलाड़ियों को भी निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला वर्ग की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर साबित कर दिया है कि उन्हें अवसर मिला तो वे इससे भी बढ़कर अपने प्रदर्शन को दोहरा सकती हैं। प्रथम सी एम ट्रॉफी छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु कुल सात लाख रुपए के आकर्षक पुरस्कार आयोजन समिति द्वारा नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों के सहयोग से विजेता और उपविजेता एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा । प्रतियोगिता के नियमों, शर्तों एवं प्रतियोगिता के वर्ग के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का वर्ग : (अ) पुरुष ओपन वर्ग (बॉडी बिल्डिंग) 55, 60, 70, 75, 80, 80 + किलोग्राम वर्ग का होगा । मेन्स फिजिक- ओपन कैटेगरी वुमन्स बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।
पुरस्कार के प्रकार पुरुष ओपन (बॉडी बिल्डिंग और मेन्स फिजिक
वुमन्स बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी –
मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग ओपन कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।
पुरस्कार के प्रकार पुरुष ओपन (बॉडी बिल्डिंग और मेन्स फिजिक में
प्रथम पुरस्कार – एलईडी टीवी एवं नगद पुरस्कार
द्वितीय – वाशिंग मशीन एवं नगद पुरस्कार
तृतीय- मिक्सर ग्राइन्डर एवं नगद पुरस्कार मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डिंग ओपन स्पोर्ट्स
वुमन्स बॉडी बिल्डिंग में -:
प्रथम – वाशिंग मशीन एवं नगद पुरस्कार
द्वितीय – मिक्सर ग्राइन्डर एवं नगद पुरस्कार
तृतीय – इंडक्शन एवं नगद पुरस्कार
मास्टर्स बॉडी बिल्डिंग और दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय विशेष उपहार एवं एवं नगद पुरस्कार विशेष रूप से सभी वर्गों में चौथा और पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा.
प्रवेश शुल्क अत्यंत अल्प मूल्य रु.500 के साथ महिला एवं दिव्यांग खिलाड़ियों का प्रवेश निःशुल्क निश्चित किया गया है । आयोजन समिति में अध्यक्ष प्रदीप झा के साथ आयोजन समिति सचिव विकास शुक्ला एवं जय हनुमान व्यायाम शाला के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पदकवीर खिलाड़ी उपस्थित रहे।






