छग प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की घोषणा, पाटन के रूपचंद साहू बने महामंत्री


पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ का दुर्ग संभाग के पदाधिकारियों की घोषणा आज कर दी गई है इस सूची में पाटन विकासखंड के ग्राम भरर में रहने वाले जनपद सदस्य रूपचंद साहू को महामंत्री नियुक्त किया गया है। श्री साहू के इस नियुक्ति से क्षेत्र में काफी हर्ष है।