
पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के प्रांतीय आव्हान पर आज दुर्ग जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग किया की केंद्र के समान मंहगाई भत्ता, 240 दिन के स्थान पर 300 दिनों का अवकाश नगदीकरण, पिंगुवा समिति अनुशंसा लागू करने, वेतन विसंगति, चार स्तरीय वेतनमान, परामर्शदात्री समिति की बैठक निर्धारित समयावधि में किया जाना, संधों की स्थायी मान्यता दिये जाने एवं अन्य स्थानीय मुददों शामिल है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री / मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर दुर्ग को सौंपा गया । इस अवसर पर शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव राजेश चटर्जी, संध के प्रदेश महामंत्री विजय लहरे, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी०पी०उपाध्याय, सचिव शिवदयाल धृतलहरे, प्रतिभा श्रीवास्तव, जी०एस०रावना, हर्षवर्धन श्रीवास्तव, दिनेश गहरवार, नवीन गुप्ता, आई०टी०आई भिलाई से चुन्नीलाल साहू चंद्रकांत साहू, केवलराम, किरण साहू, अजय ,सुकतेल, मोतीराम खिलाड़ी उपस्थित रहें।







