रायपुर।छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। रायपुर नगर निगम का महापौर पद महिला वर्ग, दुर्ग महिला (ओबीसी), बिलासपुर (ओबीसी) और रायगढ़ नगर निगम का पद (एससी) के लिए आरक्षित है। वहीं नगरीय निकायों में नगर निगमों के आरक्षण लॉटरी पद्धति से किया गया है।
वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है, सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है.

नगर निगम की स्थिति
- नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
- नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
- नगर निगम भिलाई – ओबीसी
- नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
- नगर निगम चरोदा – ओबीसी
- नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
- नगर निगम धमतरी – सामान्य
- नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
- नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
- नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
- नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
- नगर निगम चिरमिरी – सामान्य