पाटन। छत्तीसगढ़ में देशी शराब के बाजार में एक और नया ब्रांड शामिल हो गया है। आबकारी विभाग द्वारा ‘सुपर 36’ देशी प्लेन एवं मसाला शराब की बिक्री को अनुमति दिए जाने के बाद प्रदेश की देशी मदिरा दुकानों में इसकी बिक्री शुरू हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पहले से बाजार में उपलब्ध शेरा, रोमियो, बसंती और शोले जैसे ब्रांडों के बाद अब सुपर 36 भी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। प्रदेशभर की देशी शराब दुकानों में नए ब्रांड की आपूर्ति की जा रही है और कई स्थानों पर इसकी बिक्री भी प्रारंभ हो चुकी है।
आबकारी विभाग की अनुमति के बाद शराब कारोबारियों का मानना है कि नए ब्रांड के आने से उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प मिलेंगे। वहीं, मदिरा प्रेमियों के बीच भी नए उत्पाद को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। दुकानों पर उपभोक्ता नए ब्रांड के बारे में जानकारी लेते नजर आ रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि शराब बाजार में नए ब्रांडों की एंट्री से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, जिससे बिक्री और राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल ‘सुपर 36’ के बाजार में आने से प्रदेश के देशी मदिरा बाजार में एक नई चर्चा शुरू हो गई है।






