छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना द्वारा उतई नगर महतारी अँगना मे 11 जून 2025 को छत्तीसगढ़ महतारीं सिरजन दिवस बड़े ही धूमधाम- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में नगर पंचायत उतई के सफाई श्रम कमर्चारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थी, एवँ अतिथि स्वरूप पहुँचे छत्तीसगढ़ी कलाकारों का महतारीं फोटोफ्रेम एवँ छत्तीसगढ़ीया गमछा से सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक संगीत मालती निषाद छाइयाँ भुइँया की प्रस्तुति हुआ। सभी जिला एवँ प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ीया क्रान्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ अजय यादव ने छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ीया को बचाने के लिए संदेश दिए।
लगातार अवैध कब्जा और उद्योग द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने कि बात कही। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष श्री अमित बघेल ने उतई नगर में पार्षद बनाने के लिए आमजनता का आभार प्रगट किया और आने वाले चुनाव में सरकार बनाने के लिए अपील कि ताकि सभी छत्तीसगढ़ीयों हो उनका अधिकार मिल सके। युवाओ को रोजगार व्यपार राजनीति में आगे आकर छत्तीसगढ़ीया राज स्थापित करने के लिए आहवान किया। छाया विधायक कामेश्वर साहु ने कहा भाजपा कांग्रेस दिल्ली के भाषा बोलती है हमे अपने भाषा संस्कृति संस्कार को बचाने खुद से सुरुवात करना होगा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति भारत का सबसे अलग और बड़का संस्कृति है जिसमे मानवता और धरती प्रेम का बोध होता है। सफल आयोजन के लिए पूरे नगरवासियों का आभार प्रकट किया। हजारों के संख्या में लोग इस कार्यक्रम का आनंद लिए।