कल्याणी साहू
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं खेल के प्रति जागरूकता लाने छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन सुरपा मे किया गया। पहले स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब ने मैदान में खेल स्पर्धाएं कराईं। इसमें पिट्टुल, रस्सा खींच ,फुगड़ी, कंचा, भांवरा, गेड़ी दौड़, एवं अन्य छत्तीसगढ़ से जुड़े खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इससे बच्चों एवं महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
इन खेलों के प्रति उनकी उत्सुकता एवं जिज्ञासा लाेगाें में है। सुरपा मैदान में पिट्टुल, रस्सा खींच, गिल्ली डंडा, दौड़ का आयोजन किया गया। इसमे आयोजन समिति राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष ओमकार साहू,
शैलेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष
गुरुदयाल यादव ,उपाध्यक्ष, युवा मितान क्लब के सदस्य दोमेश साहू,मनीष सिन्हा,पूजा देवांगन,शैलेन्द्री यादव,ललिता यादव
पूनम साहू, ताम्रध्वज साहू, शुभाष ठाकुर कमल दास मानिकपुरी,गिरधर यादव रूपचंद देवांगन इकाई अध्यक्ष
संतोष देवांगन बुथ अध्यक्ष
डोमन देवांगन बुथ अध्यक्ष मौजूद थे।