पाटन। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बेहद खास और गौरवान्वित करने वाली खबर है। पूरी तरह से स्थानीय प्रतिभाओं को समेटे हुए एक नई छत्तीसगढ़ी पारिवारिक और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म “बंधना पिरित के 2” 24 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है।

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी अधिकांश शूटिंग दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में हुई है और फिल्म के मुख्य कलाकारों से लेकर सहायक कलाकार तक सभी पाटन क्षेत्र के ही निवासी हैं।
फ़िल्म यूट्यूब चैनल ’36गढ़ Film Production’ में 24 मई को रिलीज होगी।
यह फिल्म आधारित है प्रेम कहानी पर जिसके पार्ट 1 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। उसी की अपार सफलता से प्रेरित होकर डायरेक्टर बिट्टू वर्मा एवं प्रोड्यूसर गौरव वर्मा ने पार्ट-2 का निर्माण किया जो की 24 मई को यूट्यूब में देखने को मिलेगा।
इस फिल्म में एक गाना भी है जिसे यूट्यूब में बहुत प्यार मिला।

फिल्म की मुख्य विशेषताएं लोकल टैलेंट : फिल्म के मुख्य नायक, नायिका और सभी चरित्र अभिनेता पाटन क्षेत्र से हैं।इस फिल्म में कका का रोल में पहंदा झ के राम वर्मा ने निभाया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा।फिल्म में कॉमेडी,एक्शन,और रोमांस का मिश्रण है।
खूबसूरत लोकेशन: पाटन के ग्रामीण परिवेश, खेतों और प्राकृतिक खूबसूरती को कैमरे में कैद किया गया है।
पारिवारिक कहानी: फिल्म में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों और एक पवित्र प्रेमकथा को दिखाया गया है।
पाटन क्षेत्र में उत्साह का माहौल इस फिल्म को लेकर पाटन और आसपास के इलाकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के निर्देशकों और निर्माताओं के अनुसार, पाटन के कलाकारों ने अपनी अभिनय क्षमता से बड़े-बड़े मंझे हुए कलाकारों को टक्कर दी है।





