बलौदाबाजार । ग्राम पंचायत मोटियारीडीह में राजीव युवा मितान के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्यातिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रेणुका अभिनव यदु रही। साथ मे सरपंच अमित तम्बोली,युवा मितान अध्यक्ष मनोज यदु,पंच सनत यदु, तोरण यदु एवम गणमान्य लोग रहे।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बेहद शानदार तरिके से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो का आयोजन किया जिसमें सभी के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया,,,,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका अभिनव यदु द्वारा छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का शुभारंभ किया गया।







