छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी  की बैठक पाटन में, खंड स्तरीय बैठक में संगठन को और मजबूत करने की हुई चर्चा, 23 सितंबर को वृहद आंदोलन की रूपरेखा तय की गई



पाटन। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का पाटन खंड की बैठक आज मां अखरा दाई मंदिर परिसर पाटन में हुई। बैठक में पाटन सहित अन्य  ग्रामीण क्षेत्र के छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में प्रमुख रूप से जे सी पी के  प्रदेश सहसचिव अरुण गंधर्व , प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र चंद्रहास, प्रदेश महासचिव भूषण लाल साहू, दुर्ग  जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू,छत्तीसगढ़िया  क्रांति सेना के जिल अध्यक्ष ऋषि साहू, जिला महामंत्री अशोक साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।  सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर जिला अध्यक्ष ऋषि साहू ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके अलावा क्रांति सेना द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने जानकारी दिया कि महंगी बिजली बिल के विरोध में रायपुर में आंदोलन होने वाला है। इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिला  महामंत्री अशोक साहू ने  कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का मुख्य उद्देश्य जल जंगल जमीन को बचाना है। उन्होंने आगामी दिनों में  23 सितंबर को दुर्ग में होने वाले आंदोलन को रूपरेखा के बारे में जानकारी दिया। साथ ही जे सी सी के ग्राम इकाई और खंड संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर बबलू साहू, घनश्याम नेताम, पुष्पेंद्र साहू, विजय कांत साहू, राहुल साहू, गूंजा धीवर , देव नारायण साहू,टॉमन कौशिक, अतुल ठाकुर, चंद्रकांत वर्मा  सहित अन्य मौजूद रहें ।