मॉर्डन बनेंगे छत्तीसगढ़ के 36 ITI: युवाओं को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग, CM भूपेश ने टाटा के साथ किया MOU

रायपुर।छत्तीसगढ़ के 36 शासकीय आईटीआई का आधुनिकीकरण होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टाटा के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इस पहल से प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार का अवसर भी मिलेगा। 

छत्तीसगढ़ के 36 शासकीय आईटीआई का आधुनिकीकरण होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टाटा के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। इस पहल से प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से रोजगार का अवसर भी मिलेगा। सीएम भूपेश ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रदेश के 36 आईटीआई को मॉर्डन बनाने के लिए करीब 11 लाख 88 हजार 36 करोड़ की परियेाजना पर हस्ताक्षर किया। 

कैसे मिलेगा लाभ
तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू हुआ। इसके तहत 36 आईटीआई संस्थानों में युवाओं को 6 नए ट्रेडों में और 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। टाटा टेक्नोलॉजीस राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना करेगी। इसके साथ ही प्रशिक्षकों की व्यवस्था करेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेंट देने में टाटा और उनकी सहयोगी कंपनी सहयोग करेगी। इस परियोजना से प्रति साल 10 हजार से अधिक युवाओं को नए जमाने के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा।