पाटन। भाजपा नेता प्रमोद जैन ने बजट ओर अपनी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के बजट को किसानों, भूमिहीनों, गरीब मजदूरो के लिये बताया। उन्होंने कहा की शासन द्वारा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा गया है। शिक्षा, चिकित्सा, आवास, बिजली, मजदूर, किसानों को आर्थिक मदद एवं सहायता, अधोसंरचना,चांवल, फोर्टीफाइड, तेंदुपत्ता, संग्राहकों को लाभ , छात्रावास, सिविल न्यायालय की स्थापना, प्रदेश कें किसानों को सुविधा के लिये तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की पद स्वीकृत किया गया है। किसी भी प्रकार का टेक्स, नहीं बढ़ाया गया है। गांव गरीब किसान के लिए उन्नति एवं प्रगति के लिए यह बजट सराहनीय है।







