पाटन में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन व महासभा का हुआ आयोजन

Patan

पाटन में आज आदिवासी ध्रुव गोड समाज पाटन राज ने शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत गौरा गौरी का पूजा अर्चना कर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
काफी संख्या में आदिवासी ध्रुव गोड समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।वही समाज के लोग
कलश शोभायात्रा निकल कर नगर भ्रमण किये। अतिथियों का उद्बोधन, मंचीय कार्यक्रम में आदिवासी युवक-युवतियों द्वारा छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,एमडी ठाकुर केंद्रीय अध्यक्ष गोड महासभा धमधागढ़,
आशीष वर्मा पूर्व ओ एस डी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन,
कमलेश नेताम संरक्षक पाटन राज,अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, सीताराम ठाकुर केंद्रीय सलाहकार धमधागढ़,
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज पाटन राज अध्यक्ष संतलाल कोड़प्पा, पन्नालाल नेताम सलाहकार धमधागढ़,
गुलाब ठाकुर सभापति रत्ना ठाकुर जनपद सदस्य मौजूद रहे