छत्तीसगढ़ के  पंडीराम मांडवी को मिला पद्मश्री पुरस्कार


पाटन ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68 हस्तियों को  राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को दूसरे चरण  में पद्म सम्मान दिए। इसमें छत्तीसगढ़ से कलाकार  पंडी राम मांडवी  भी शामिल है। वे  नारायणपुर जिले के गोंड मूरिया जनजाति के कलाकार है । उनका पारंपरिक वाद्य निर्माण और  लकड़ी के शिल्पकला  के क्षेत्र में बड़ा योगदान है । वे 68 साल के हैं और पांच दशकों से  बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न  केवल संरक्षित कर रहे है, बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे।