पाटन।यादव संघ मित्र कल्याण मंडल एवम संस्कृति विभाग के सहयोग से नया बस स्टैंड पाटन में रविवार 19 मार्च को यादवी शौर्य व पारंपरिक दोहों का प्रतिस्पर्धा “योद्धा नर्तन” राउत नाचा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए राजेश यादव संयोजक योद्धा नर्तन,कमलेश यादव अध्यक्ष,राकेश यादव सांस्कृतिक सचिव विजय यादव ने बताया कि ये आयोजन का 18 वर्ष है आयोजन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि मातृ संस्था यादव गणतंत्र के प्रेरणा से दुर्ग जिले के यादवों द्वारा परंपरागत सांस्कृतिक धरोहर व छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक लोकप्रिय लोक नृत्य नाचा महोत्सव विगत 17 वर्षों से किया जा रहा है।
पाटन में होने वाले आयोजन में मुख्य अतिथि- भूपेश बघेल मुख्यमंत्री (छ.ग.)विशेष अतिथिगण- ताम्रध्वज साहू(गृह मंत्री – छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर)
अमरजीत भगत(संस्कृति मंत्री – छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर)द्वारिकाधीश यादव (संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी, महासमुंद)अरुण मोतीलाल वोरा(प्रदेश अध्यक्ष- वेयर हाऊस छ.ग. शासन)रामकुमार यादव (विधायक,चंद्रपुर)आर. एन. वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष- पिछडा वर्ग विभाग छ.ग. शासन) डॉ. विश्वनाथ यादव
(हृदय रोग विशेषज्ञ व वरिष्ठ समाज सेवी, जिला दुर्ग
राजेन्द्र साहू-अध्यक्ष-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, दुर्ग ) श्रीमती शालिनी यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला दुर्ग ) विशिष्ट अतिथिगणभुनेश्वर यादव जी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा.जगनिक यादव
प्रदेश अध्यक्ष झेरिया यादव, छ.ग. हर्ष यादव
हर्ष यादव प्रदेश अध्यक्ष- छत्तीसगढ़ कोसरिया अहिर यादव सेवा समाज गुलेन्द्र यादव प्रदेश अध्यक्ष राज ठेठवार यादव (छ.ग.)राजेश यादव सभापति – दुर्ग नगर निगम (छ.ग.) रामकली यादव जी सदस्य – छ.ग. राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकार देवेन्द्र यादव होंगे।

प्रतियोगिता में प्रति नाच दल 5 नग तेन्दुसार की लाठी 5 नग मोर पंख और 1 रु पंजीयन शुल्क होगा।
प्रतियोगिता में पुरस्कार प्रथम -16001/- द्वितीय – 11001/-तृतीय – 7001/-चतुर्थ -5001/-पंचम 4001/- षष्ठम् 3501/- -सप्तम् से अंत तक सभी योद्धा नर्तक दल को 3001/- संतावना पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।विशेष पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ झाँकी सर्वश्रेष्ठ दोहा५०१ रू.सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा५०१ रु.५० सर्वश्रेष्ठ वादन प्रत्येक वाद्य यंत्र पर ५०१ रु. ररखा गया है।
उन्होंने बताया की राउत नाचा महोत्सव में अभी तक 20 राउत नाचा दल 50 राऊतइन हाथा 2 अखाड़ा 2 बासगीत के प्रतियोगी की एंट्री हो चुकी है।