छत्तीसगढ़ की U-18 बालक-बालिका खो-खो टीम वडोदरा रवाना, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी शुभकामनाएं

उतई।ग्राम पाऊवारा में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय U-18 खो-खो कोचिंग कैम्प का सफल समापन हुआ। कैम्प में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों में से 15 बालक और 15 बालिका का चयन कर छत्तीसगढ़ खो-खो टीम का गठन किया गया। चयनित टीम 19 नवंबर को वडोदरा (गुजरात) में आयोजित होने वाले नेशनल खो-खो टूर्नामेंट के लिए रवाना हुई।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी उपस्थित थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नेशनल टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच और प्रशिक्षण देने की। पाऊवारा जैसे गांव में इस तरह का आयोजन पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के महासचिव तरुण शुक्ला, जाफर सिद्दकी, उमेश निर्मलकर, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच मीना यादव, पूर्व प्राचार्य सुनील यादव, संरक्षकगण होमन साहू, जागेश्वर साहू, मुकेश गजपाल, थाना प्रभारी अभिषेक चंद्रा सहित स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा के सभी प्रशिक्षक सुमन लाल, दमेश सोनवानी, सोनू साहू, घनेन्द्र, विकास, प्रदीप, गितांशु, संजना, युगल, शुभम, गीतू, त्रिवेणी, उमा, मुस्कान, हर्षा, नेहा, राहुल, पंकज, सुनील, रेमन्त, करण, सभी पालकगण, समस्त ग्रामवासी पाऊवारा एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ीगण उपस्थित थे।यह आयोजन स्पोर्ट्स क्लब पाऊवारा, ग्राम पंचायत पाऊवारा एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।