पाटन। छेरछेरा पर्व पर आज ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे झुंड में छेरछेरा की गूंज लगाते हुए घर घर जाकर अन्न दान ले रहे हैं। वही ग्रामीण क्षेत्र में घरों की महिलाएं भी अन्न दान देकर छेरछेरा पर्व की परंपरा का निर्वाह कर रही है। गौरतलब कि राज्य सरकार ने छेरछेरा पर्व पर छुट्टी घोषित की है इससे भी बच्चों ने काफी खुशी जाहिर की है।







