पाटन।- दक्षिण पाटन के शहीद ग्राम उमरपोटी मे नवयुवा क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान मे एक दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता के समापन के मुख्यअतिथि के रूप मे उपस्थित कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्री रेवाराम साहू सरपंच ग्राम गातापार(उमरपोटी ), ऋषिकांत साहू ( शिक्षक ), श्रीमती प्रेमिन साहू महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण पाटन, श्यामलाल विश्वकर्मा, दयालुराम साहू, रतनु ठाकुर, डिगेंद्र साहू, रोहित कुमार साहू, मंचसीन रहे!
मुख्यअतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने कहा की मेरे माइके मे मुझे कबड्डी देखने का सौभाग्य प्राप्त हुई, जिसे मै धन्य हो गई! वही उधद्बोधन मे कहा की कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा की हार जीत जीवन के दो पहलू है!हारने वाले खिलाड़ियों को निराश न हो!कड़ी मेहनत करें! और आगामी वर्ष मे होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता मे विजेता बनने की कोशिश करें! विजयी टीम को बधाई दिया! समिति के खोमेंद्र नेताम, कुंदन,टूपेन्द्र,गुलशन,सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे!
यह जानकारी कमलेश यादव, अभिषेक सेन ने दिया!







