मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रिसामा में स्थित गीता एनर्जी केएसके का किया शुभारंभ

अंडा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रिसामा में स्थित गीता एनर्जी केएसके का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान की ओर से विजय चंद्राकर, अनीता चंद्राकर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंधकों को बधाई दी। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, दुर्ग विधायक अरुण वोरा बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। साथ ही इस मौके पर क्षितिज चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर सहित क्ष्रेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।