कुर्मी समाज के अधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, फुंडा भांठा में बना हेलीपेड, तैयारी पूरी

पाटन । छतीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन 14 अप्रैल को ग्राम देवादा के हाईस्कूल मैदान पर आयोजित है। फुंडा, सांतरा और देवादा ये तीनों गाव के सामाजिक लोग कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। वे हेलीकाफ्टर से आएंगे। फुंडा भांठा में हेलीपेड बनाया जा रहा है। वही सभा स्थल का भी तैयारी जोरों से चल रहा है। राज प्रधान मेहत्तर वर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा, विशेष अतिथि सांसद विजय बघेल, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा सहित अन्य होंगे।

आज तैयारी कार्य को मूर्तरूप देंने के लिए कुर्मी समाज के राज प्रधान मेहत्तर वर्मा, नायब तहसीलदार आलोक वर्मा, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, एसडीओ लोकनिर्माण विभाग पाटन आर बी शुक्ला, थाना प्रभारी पाटन शिवानंद तिवारी ने मौके पर जाकर जायजा लिया।

इनको मिलेगा कुर्मी गौरव सम्मान

मनवा कुर्मी समाज पाटन राज द्वारा समाज के 25 लोगो को उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये उल्लेखनीय कार्यो के लिए कुर्मी गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। जिनका सम्मान होगा उनमें मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा, अध्यक्ष सेल आफिसर एसोशियेशन नरेंद्र बंछोर, प्रांतीय संयोजक छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन व प्रदेश अध्यक्ष छग राजपत्रिक अधिकारी संघ रायपुर कमल वर्मा, उपसंचालक जिला पंचायत बेमेतरा नकुल वर्मा, प्रोफेसर मोहन वर्मा, आशुतोष वर्मा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, भूपेंद्र वर्मा, प्रेरणा वर्मा, राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, विमल वर्मा, डॉ प्रियंका वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवँशी, किशोर वर्मा, संपादक अमृत सन्देश संजीव वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पक्षी संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु राजू वर्मा मर्रा, भीखम वर्मा, कृष्णा वर्मा, नागेंद्र वर्मा, पोल्ट्री वयापारी कमलेश वर्मा, शासकीय लोक अभियोजक मनोज वर्मा, एव सुनील वर्मा शामिल है।