राहुल को देखने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ने राहुल की माँ गीता के सर पर हाथ रखकर सांत्वना दी…

रायपुर । आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर के अपोलो अस्पताल पहुंचकर बोरवेल में गिरे राहुल का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने राहुल की माँ गीता के सर पर हाथ रखकर सांत्वना दी। अभी अस्पताल में कई डॉक्टर राहुल के इलाज के लिए मौजूद हैं। राहुल को देखने मुख्यमंत्री दिल्ली से जैसे वापस रायपुर आए, एयरपोर्ट से तुरंत हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर सीधे राहुल और उनके परिवार वालों से मुलाकात किया। डॉक्टरों को पूरी सतर्कता से इलाज करने के निर्देश दिए है।