पाटन। मोतीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदना जताई है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के को चार लाख देने की घोषणा की है । इसकी पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने जानकारी दिया कि जैसे ही घटना की खबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली तो उन्होंने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजन को चार चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।







