पाटन। चंद्राकर समाज के जामगांव एवं परीक्षेत्र के द्वारा आयोजित स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी की पुण्यतिथि एवं माता-पिता सम्मान व पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल तर्रा पहुंच चुके हैं। उनके पहुंचने पर समाज के अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि श्री बघेल का समाज के लोगों ने जोशीला स्वागत किया ।


खिलावन चंद्राकर ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे है समाज हित के कार्यों की प्रशंसा की साथ ही साथ उनके द्वारा जो किसानों व बेरोजगारों के लिए महिला स्व सहायता समूह के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी मंच के माध्यम से जानकारी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रतिमा चंद्राकर सहित अन्य अतिथि गण भी मौजूद है कार्यक्रम में भी जारी है। इस अवसर पर बाबूलाल चंद्राकर , आशीष वर्मा ,संजय यदु, राकेश ठाकुर, जवरहार वर्मा , नरसीह चंद्राकर,शीतल चंद्राकर, सेवक लाल चंद्राकर, कमल नारायण ,भूषण, भेष चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, अनिल चंद्राकर ,भूपेश चंद्राकर रुकमणी चंद्रक योगेश चंद्राकर ,महेंद वर्मा ,उमाकांत, किरण, धर्मेन्द्र वर्मा ,यशवंत आडिल ,महेंद्र साहु ,देव साहू सहित अन्य मौजूद है।






