कुम्हारी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,करोड़ों की लागत के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन… कुम्हारी में मनाया जा रहा मुख्यमंत्री का जन्मदिन

राकेश सोनकर कुम्हारी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कुम्हारी में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा धान से व व्यापारी संघ द्वारा लड्डुओं से तौला गया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 56 करोड़ 53 लाख की लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन किया।