पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी पहुंच चुके हैं। उनका स्वागत हेलीपैड में कबीर आश्रम से जुड़े संत गण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणों ने किया । वह आश्रम में आयोजित संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। हेलीपेड में स्वागत करने वालों में कांग्रेसी नेता जवाहर वर्मा, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष अश्वनी साहू, डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, सदस्य मोनू साहू, महेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

- May 14, 2023