मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कांग्रेस गांधी एवं शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चल रहे है, सेलूद में भरोसे का यात्रा का आगाज, सीएम बघेल भी यात्रा में शामिल

पाटन। ग्राम सेलुद में कांग्रेस का भरोसे का यात्रा का आज आगाज हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका आगाज किया। उन्होंने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन का सम्मान भी किया गया।

100 से अधिक लोगो ने कांग्रेसकांग्रेस प्रवेश भी किया। जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माला पहनाकर सम्मान किया। अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा की महात्मा गांधी ने न केवल देश की आजादी की लड़ाई लड़ी, बल्कि समाज सुधार में उनका बहुत योगदान है। मेहनत करने वाले लोगो का आगे लाने के काम भी महात्मा गांधी ने किया। उन्होंने कहा की सफाई कर्मी, स्वच्छता करनी, चरखा चलाने वाले, सूत काटने वाले सहित मेहनत को आगे बढ़ाने का काम महात्मा गांधी ने किया। गांधी जी ने ग्राम स्वराज की बात कही। भारत के गांवों में रहने वाले लोग आर्थिक स्वलाम्बी होंगे तभी असली ग्राम स्वराज आयेगी। गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर छग सरकार काम कर रही है। सांकरा में महात्मा गांधी हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी भी खोला हैं । शिक्षा स्वास्थ्य में सबका अधिकार है। आज मजदूर की बेटा बेटी भी अंग्रेजी स्कूल में निशुल्क पढ़ रहे है। निशुल्क इलाज के को सुविधा उपलब्ध कराए है। किसानों को मजबूत करने के लिए धान का खरीदी की कीमत बढ़ा दिए है। अन्नदाता आज छग में काफी प्रसन्न है। किसान सिर्फ छह में ही खुश है। पीएम मोदी जनता के सामने झूठ बोलकर गए है। जब यहां डबल इंजन की सरकार थी तब धान खरीदी की घोषणा किया लेकिन क्या हुआ आप सब जानते है। किसानों को बोनस ही नही दिया। केंद्र सरकार किसानों को बोनस देने की अनुमति ही नही दे रहा है। छग सरकार गरीबों के लिए काम किया है। पहले को सरकार चुनाव के पहले राशन कार्ड बनाते थे। बाद में काट देते थे। छग सरकार ने सभी का राशन कार्ड बनाया है।उन्होंने कहा की आर्थिक सर्वेक्षण में बता चला है की 10 लाख परिवार को मकान की जरूरत है। केंद्र सरकार पैसा दे या ने प्रदेश सरकार गरीबों को मकान बनाने पैसा देगा। उन्होंने कहा की गौठान, रीपा में ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। आगे भी रीपा की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोजगार और नौकरी देने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है।
कार्यक्रम का संचालन अश्वनी साहू और खिलेश मार्कण्डेय ने किया। इस अवसर पर वेदांताचार्य सुकृत दास ,चैतन्य बघेल, आशीष वर्मा, आर एन वर्मा, मनीष बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, बलदाऊ भाले, संजय यदु, अश्वनी साहू, पुरुषोत्तम तिवारी, राकेश ठाकुर, अजय राजपूत, बल्लू राय, संतोषी तिवारी, महेंद्र वर्मा, जवाहर वर्मा, जयश्री वर्मा,शंकर बघेल, त्रिभुवन यदु, खिलेश मार्कण्डेय, भागवत बंछोर,दर्शन सिंह, मनोज कुर्रे, आयुष टिकरिहा, मोरध्वज साहू, दिलीप बंछोर, अजय सिंगोर, नीरज सोनी , सरजू साहू, युवराज साहू, प्रशांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, निशांत त्रिपाठी, गौतम, राणा, मनीष देवांगन, देवेंद्र साहू, सहित अन्य मौजूद रहे।